फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   आज दिल्ली कूच करेंगे शिक्षामित्र

आज दिल्ली कूच करेंगे शिक्षामित्र

Sun, 10 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
आज दिल्ली कूच करेंगे शिक्षामित्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शिक्षामित्रों का नहर कालोनी परिसर में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। शिक्षामित्रों ने रविवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया। तय हुआ कि रविवार को सभी शिक्षामित्र शाम सात बजे कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना होंगे। आसपास के जिलों के शिक्षामित्र सेंट्रल से एक साथ दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में 11 से 14 सितंबर तक जंतर मंतर पर शिक्षकों के बराबर मानदेय की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन करेंगे।

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े शिक्षामित्रों ने शनिवार को सड़क जाम की रणनीति बनाई थी। यह धरने के दौरान ही होना था, लेकिन इसी बीच प्रदेश संगठन का दिल्ली कूच का फरमान आ गया। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 10 हजार से ज्यादा मानदेय देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में केंद्र सरकार के कानों तक आवाज पहुंचना जरूरी हो गया है। दिल्ली में प्रदर्शन के बाद भी यदि निराकरण नहीं हुआ तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरने का संचालन जिला महामंत्री शिवकुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अवधेश सिंह, सुरेश सिंह, चंद्रपाल, रामबहादुर, सज्जन सिंह, सोहनलाल वर्मा, मो. हसन, विमल कुशवाहा, चंद्रभूषण, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनूप पांडेय, यादवेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, सुधा सिंह, विजय लक्ष्मी, ललिता सिंह, मिथलेश कुमारी, अमरीश सिंह, अमित कैप्टन, राजकुमारी, सुनील पाल, यूनुस, इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed