फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   618 couples got married in Chief Minister's mass marriage ceremony

Fatehpur News: मुुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 618 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे

Fri, 24 Jan 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
618 couples got married in Chief Minister's mass marriage ceremony
स्व. जगन्नाथ पटेल, मेवालाल पटेल पीजी कालेज में नवदंपतियों को आशीर्वाद देते विधायक विकास गुप्ता, - फोटो : स्व. जगन्नाथ पटेल, मेवालाल पटेल पीजी कालेज में नवदंपतियों को आशीर्वाद देते विधायक विकास गुप्ता, साथ में अन्य।
फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के छह स्थानों पर 618 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें पांच विधवाओं का पुनरविवाह और छह मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। प्रत्येक जोड़े को 10 हजार कीमत के उपहार दिए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को अमौली के वृंदावन मैदान, मलवां ब्लॉक के सर्वोदय इंटर काॅलेज गोपालगंज, बहुआ ब्लॉक से स्व. जगन्नाथ पटेल, मेवालाल पटेल महिला पीजी काॅलेज रसूलपुर, धाता ब्लॉक के पं. सूर्यपाल रमाशंकर राममूरत पांडेय निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गुरसंडी, ऐरायां ब्लॉक परिसर और भिटौरा ब्लॉक बाजे-गाजे के साथ सामूहिक विवाह समारोह हुए। सभी स्थानों पर 600 जोड़ों के साथ पांच विधवा पुनरविवाह और छह मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया गया।
विज्ञापन

बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत रसूलपुर स्थित डिग्री काॅलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुआ, जिसमें बहुआ, असोथर ब्लॉक के साथ नगर पंचायत असोथर से आए 55 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मुख्य अतिथि अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता की अगुवाई में हुआ। बहुआ ब्लॉक से 31, असोथर ब्लॉक के 18 जोड़े और नगर पंचायत असोथर के छह जोडों के विवाह कराए गए।
अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने सभी जोड़ो को उपहार के साथ एक पौधा देकर आशीर्वाद दिया। बहुआ ब्लॉक के बीडीओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि प्रति जोड़ा 51 हजार खर्च किए गए हैं। इसमें 35 हजार खाते में और 10 हजार का उपहार दिया जा रहा है।
हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार भिटौरा ब्लॉक परिसर में 103 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सदर विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी आदि ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर विदा किया।
अमौली प्रतिनधि के अनुसार कस्बे के एक गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के के तहत वैदिक विधि विधान से 79 बेटियों के विवाह संपन्न हुए। विधायक राजेंद्र पटेल ने सभी नवयुगलों को उपहार प्रदान कर विदाई दी। इसमें अमौली ब्लॉक के 31, देवमई के 23, खजुहा के 24 तथा टाउन एरिया का एक जोड़ा शामिल हुआ। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे ,आशीष वर्मा, एडीओ समाज कल्याण ज्ञानेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
खखरेरू प्रतिनिधि के अनुसार निष्पक्ष देव हायर सेकेंडरी स्कूल गुरसंडी में 113 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास पासवान, धाता नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज, खखरेरू नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी, खंड विकास अधिकारी धाता अजय कुमार तिवारी ने नवयुगलों को आशीर्वाद देकर विदा किया।

खागा प्रतिनिधि के अनुसार ऐरायां ब्लॉक में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें हथगाम ब्लॉक, हथगाम नगर पंचायत, ऐरांया ब्लॉक व नगर पंचायत खागा क्षेत्र के युवक व युवतियां पहुंचे। इस दौरान ऐरायां व हथगाम क्षेत्र से 114-114 जोड़े सामूहिक विवाह में पहुंचे और विधि-विधान से एक दूसरे का हाथ थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed