फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   राम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव होगा राम जप यज्ञ

राम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव होगा राम जप यज्ञ

Sat, 20 Jan 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव होगा राम जप यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक के पहले दिन शनिवार को राम मंदिर निर्माण और भर्ती अभियान पर चर्चा हुई। विहिप व बजरंग दल कानपुर प्रांत के अंतर्गत 21 जिलों के संगठन पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता जुटे। छह महीने की कार्यवृत्ति की योजना व पूर्व के छह माह के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। पहले दिन बजरंगदल भर्ती अभियान, श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए कर्नाटक में हुए धर्म संसद की चर्चा की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि विहिप के प्रांतीय कार्याध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए सीता नवमी 18 मार्च से हनुमान जयंती 31 मार्च तक राम जप यज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए प्रत्येक गांव में बजरंगी पहुंचकर आयोजन करेंगे। धर्म रक्षा निधि के अंतर्गत उपखंडों में संकल्प लिया जाएगा जो 21 जनवरी से 21 फरवरी तक चलेगा। बजरंगदल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग बिल्हौर में 24 मई से 31 मई तक होगा। रामोत्सव के कार्यक्रम 18 मार्च से शुरू होंगे। वर्ष 2018 में राम मंदिर निर्माण के लिए जगह-जगह जागरण के आयोजन होंगे।
विज्ञापन


प्रांतीय उपाध्यक्ष वंश गोपाल दीक्षित, प्रांत संगठन मंत्री जीतेंद्र, विहिप के प्रांत मंत्री बीरेंद्र पांडेय, बजरंगदल प्रांत सह संयोजक अजीत राज, रामजी तिवारी, कुशलपाल, अजीत राज, पंकज कसेरा, जीतू हयारण, हिमांशु दीक्षित, शानू सिंह, भोली सिंह, सतीशचंद्र शिवहरे, भगवान सिंह बुंदेला, हरि चौरसिया, प्रशांत पुरवार, जिला मंत्री शिव स्वरूप विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। विहिप के प्रांतीय मंत्री बीरेंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार को विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed