फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   60 thousand rupees were swindled on the pretext of getting a job in the army

Fatehpur News: सेना में नौकरी का झांसा देकर 60 हजार की ठगी

Thu, 31 Jul 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees were swindled on the pretext of getting a job in the army
- लद्दाख पहुंचने पर ठगी का पता लगा, सेना का अधिकारी बताकर की धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। सेना में कुक की नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। नौकरी के लिए युवक लद्दाख पहुंचा तो उसे हकीकत का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी संदीप सिंह मूलरूप से मनीपुर सेमरिया गांव का है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि खागा नई बाजार निवासी आर्यन सिंह उर्फ राजा सिंह से उसकी दोस्ती है। आर्यन ने उसे बताया कि वह सेना में नौकरी करता है। इस समय लद्दाख में तैनात है। उसने आर्यन से अपनी नौकरी लगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आर्यन ने बताया कि सेना में कुक की जगह है। उसमें भर्ती के लिए एक लाख रुपये की मांग की। बातचीत 60 हजार में तय हुई। संदीप ने बताया कि उसने पहले चार जून को 10 हजार रुपये यूपीआई और छह जून को 50 हजार यूपीआई के माध्यम से आर्यन को दिया। इसके बाद वह छह जून को आर्यन के कहने पर आनन-फानन में प्लेन से लद्दाख पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां आर्यन सिंह नहीं मिला और किसी दूसरे व्यक्ति को भेजकर उसे एक अन्य जगह पर ले गया। युवक ने उसके रहने व खाने का बंदोबस्त की बात कही और वह भी निकल गया। इसके बाद आर्यन सिंह ने अपना फोन बंद कर लिया। वह तीन-चार दिन तक रहकर आर्यन सिंह को खोजता रहा, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद घर आ गया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed