{"_id":"5be09083bdec22693b023fec","slug":"51541443715-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ किसानों को मिला आलू का फाउंडेशन बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ किसानों को मिला आलू का फाउंडेशन बीज
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। डीएम आवास के सामने कंपनीबाग में सोमवार को आलू के फाउंडेशन बीज का वितरण हुआ। निदेशालय के तय रेट पर 400 किसानों को बीज दिया गया। इसमें खतौनी में दर्ज खेतों के क्षेत्रफल को आधार बनाया गया। जिन किसानों ने पहले से आवेदन नहीं किया था, उनको फार्म भरा कर बीज दिया गया।
उद्यान विभाग ने आलू की खेती करने वाले किसानों को फाउंडेशन बीज दिया। इसमें 2480 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को रुपया जमा करना पड़ा है। सीड्स साइज के आलू का बीज पहले वितरण हो गया। इसके बाद ओवर साइज के बीज को किसानों ने नंबर से खरीदा। पर्यवेक्षक केपी सिंह ने आलू का बीज लेने वाले
किसानों से आधार कार्ड, खतौनी की फोटो कापी जमा कराई। केपी सिंह ने बताया कि ख्याति, सिंदूरी, आनंद, गरिमा और बहार प्रजाति के आलू का बीज किसानों को दिया गया है। यह फाउंडेशन प्रथम बीज है। किसान इस बीज को खेत की पर्याप्त नमी में बुआई कर दें। इससे पहले खेत की मिट्टी व बीज को संशोधित करें। फिर 20 दिन
विज्ञापन
बाद पहली सिंचाई में हल्का पानी दें। 25 से 30 दिन बाद यूरिया खाद का छिड़काव करें। 60 से 70 दिन में आलू की फसल तैयार हो जाएगी। जिन किसानों को बीज तैयार करना है। वह 50 दिन में आलू की पौध को काट दें। इससे फल नहीं बड़ा होगा। बीज साइज आलू तैयार होगा। कंपनी बाग प्रभारी जयनेंद्र तिवारी ने बताया कि 40 किसानों को आलू का बीज दिया गया है। कंपनी बाग में आकर फाउंडेशन बीज लिया जा सकता है।
चार सौ किसानों को मिला आलू बीज
- कंपनीबाग परिसर में हुआ वितरण
अमर उजाला ब्यूरो