फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   रीक्षा केद्रों की प्रस्तावित सूची में अनियमितता, सात आपतियां आईं

रीक्षा केद्रों की प्रस्तावित सूची में अनियमितता, सात आपतियां आईं

Tue, 06 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रीक्षा केद्रों की प्रस्तावित सूची में अनियमितता, सात आपतियां आईं
फतेहपुर। यूपी बोर्ड प्रयागराज से जारी प्रस्तावित 103 परीक्षा केंद्रों की सूची में पहले दिन सात स्कूलों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। सभी आपत्तियां तय मानक से अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाने की हैं। उधर, प्रस्तावित केंद्रों की चस्पा सूची में छात्र आवंटन देखने के लिए माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा 2019 में पिछले साल की अपेक्षा चार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ गई है। पिछली परीक्षा में 99 केंद्रों में परीक्षा कराई गई थी। बोर्ड परीक्षा 2018 में 73 हजार 160 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने के लिए कुल 99 केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षा में 7857 परीक्षार्थियों की संख्या घटने के बावजूद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चार
विज्ञापन


केंद्र बढ़ाकर 103 कर दिया है। इस तरह से बोर्ड परीक्षा 2019 में 65303 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर 13 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। डीआईओएस कार्यालय में पहले दिन सात स्कूलों ने अपने परीक्षार्थियों को मानक अधिक दूरी पर केंद्र बनाने की आपत्ति दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तियों का निस्तारण 14 नवंबर कर बोर्ड को भेजा जाएगा। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने का कारण कक्ष में परीक्षार्थियों की बैठाने की व्यवस्था में परिवर्तन है। पहले परीक्षा में एक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों के बैठाने का मानक था, लेकिन इस बार यह मानक बदलकर सिर्फ 26 परीक्षार्थी कर दिया गया है। यही कारण है कि बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या घटने के बावजूद परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ गई है।

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची में सात आपत्तियां आईं
-सभी आपत्तियां तय मानक से अधिक दूरी पर केंद्र बनाने की हैं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed