{"_id":"5a81d4014f1c1b514a8b8de6","slug":"51518457857-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित में भी नहीं मिले नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित में भी नहीं मिले नकलची
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
गणित में भी नहीं मिले नकलची
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा छठवें दिन सोमवार को कुल 993 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। दोनों पालियों में सचलदल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का वाहन फर्राटा भरते रहे, लेकिन अनियमितता नहीं मिली।
पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय के 853 परीक्षार्थियों में 46 गैरहाजिर थे। इसी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय के 279 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। दोपहर दो बजे से हुई परीक्षा में इंटरमीडिएट गणित के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इसमें कुल 7230 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 6562 ने परीक्षा दी। इस तरह से 668 परीक्षार्थी गैरहाजिर थे। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने में इस बार सभी केंद्र व्यवस्थापक पूरा सहयोग कर रहे हैं। मुख्य विषयों की परीक्षा में सभी सचलदल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।
हाईस्कूल गणित का प्रश्नपत्र आज
बोर्ड परीक्षा के सातवें दिन मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट गृह विज्ञान, कृषि, वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट औद्योगिक संगठन प्रथम, कृषि, अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी।