फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   500-year-old idols stolen from ashram; villagers outraged.

Fatehpur News: 500 वर्ष प्राचीन मूर्तियां आश्रम से चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 02 Aug 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
500-year-old idols stolen from ashram; villagers outraged.
फोटो 5- पूर्व में चबूतरे पर रखी मूर्तियां। संवाद
ललौली (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव स्थित श्याम गिरी बाबा आश्रम से शुक्रवार रात 500 वर्ष प्राचीन मूर्तियां चोरी हो गईं। शनिवार सुबह श्रद्धालु पूजा के लिए आश्रम पहुंचे तो मूर्तियां चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस और ग्रामीणों ने आसपास नदी, जंगल और कुएं में खोजबीन की लेकिन मूर्तियां नहीं मिलीं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे अराजक तत्वों की हरकत मान रही है।
विज्ञापन

अढ़ावल गांव में यमुना नदी किनारे ऊंचाई पर करीब साढ़े नौ बीघा भूमि में शिवानंद महाराज का श्याम गिरी बाबा आश्रम है। यहां श्याम गिरी बाबा नाम से बने चबूतरे पर प्राचीन मूर्तियां स्थापित थीं। मूर्तियों की बनावट से उनका स्वरूप स्पष्ट नहीं होता जबकि वे विशेष पत्थर की बताई जाती हैं। इन मूर्तियों से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है और दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अढ़ावल निवासी बुद्धराज सिंह ने बताया कि श्याम गिरी बाबा आश्रम अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है। प्रधान रामऔतार ने पुलिस को बताया कि उनकी कई पीढ़ियों से इन मूर्तियों की पूजा-अर्चना होती आ रही है। मूर्तियां करीब 500 वर्ष से अधिक पुरानी हैं। पुलिस ने नजदीक के एक कुएं में भी मूर्तियों के होने की आशंका पर करीब डेढ़ घंटे तक खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि मूर्ति चोरी की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी से पहले चोरों ने की पूजा
चोरों ने चोरी से पहले मूर्तियों की पूजा की। घटनास्थल से भगवा गमछा और पूजा सामग्री मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि मूर्तियां काफी वजनी हैं और उन्हें एक-दो लोग नहीं उठा सकते। पहले भी मूर्तियों की चोरी का प्रयास हो चुका है। किंवदंती है कि जंगल में रहने वाले जीव-जंतु इन मूर्तियों की रक्षा करते आए हैं। इसी वजह से चोरों ने चोरी से पहले पूजा-पाठ किया। पुलिस कयास लगा रही है कि चोर यमुना पार बांदा जिले से नाव के रास्ते आए होंगे। चोरी का शक घुमंतू प्रजाति के लोगों पर जताया जा रहा है।

फोटो 5- पूर्व में चबूतरे पर रखी मूर्तियां। संवाद

फोटो 5- पूर्व में चबूतरे पर रखी मूर्तियां। संवाद

फोटो 5- पूर्व में चबूतरे पर रखी मूर्तियां। संवाद

फोटो 5- पूर्व में चबूतरे पर रखी मूर्तियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed