{"_id":"6962a0b95c76ac268709a944","slug":"50-lakh-rupees-stolen-from-lab-technicians-house-after-breaking-the-lock-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147202-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लैब टेक्नीशियन के घर का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लैब टेक्नीशियन के घर का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी
विज्ञापन
फोटो 42- चोरी के बाद जेवरातों के खाली पड़े डिब्बे। संवाद
धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम घोसी गांव में लैब टेक्नीशियन के घर का ताला तोड़कर चोर 50 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित परिवार ने शाम को थाने में तहरीर दी है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
थाना क्षेत्र के ग्राम घोसी निवासी अंकित सिंह की पत्नी साधना सिंह प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं। अंकित सिंह ने बताया कि मां का इलाज कराने के लिए वह करीब 15 दिन पहले प्रतापगढ़ गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बना लिया। शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले ताऊ ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो चोरी की सूचना दी।
दोपहर बाद गांव लौटने पर घर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। बक्से और अलमारियां खुली पड़ी थीं। अलमारी में रखे पत्नी, मां और बहन के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। कमरे में जेवरों के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे। चोर 74 ग्राम सोने का सीतारामी हार, 360 ग्राम सोने के अन्य जेवर, 470 ग्राम चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये नकद ले गए। जेवर की कीमत करीब 50 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। तहरीर में चोरी गई संपत्ति की कीमत काफी अधिक बताई गई है। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।