फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   48 hours electricity in many villages stalled

48 घंटे से कई गांवों में बिजली ठप

Wed, 21 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
48 hours electricity in many villages stalled

असोथर कस्बे के उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो

विज्ञापन
गई है। हाईटेंशन लाइन में लगे जर्जर तार आएदिन टूटकर गिरते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। पिछले 48 घंटे से उपकेंद्र की लाइन ब्रेकडाउन है, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। फाल्ट न सही किए जाने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

राधानगर से असोथर उपकेंद्र की 33/11 केवीए का हाईटेंशन तार बवांरा गांव के पास सोमवार को टूट कर गिर गया। दो दिन बीतने के बाद भी विभाग का एक भी कर्मचारी मौके पर देखने तक नहीं गया है।

तार टूटने से कस्बा समेत करीब 200 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। नवरात्र पर्व की वजह से प्रताप नगर झाल, असोथर बाजार, कौंडर, बौंडर, टीकर, सरांय, बेसड़ी, कधिंया, जमलामऊ, गेंडुरी आदि गांव में दुर्गापूजा चल रही है।

क्षेत्र के रामभवन यादव, दीपू, वीरेंद्र, मन्नू, आशीष, दिलीप और भानू बताया कि 33 केवीए लाइन में तार टूटने की सूचना कर्मचारियों के माध्यम से जेई को दी गई है। फोन करने पर जेई फोन रिसीव नहीं कर रहा है।

बिजली न आने से दुर्गा पूजा पांडालों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होती है। अधिशासी अभियंता आरडब्लू पॉल ने कहा कि दुर्गापूजा, दशहरा और मोहर्रम पर्व चल रहा है, जिसमें सभी उपकेंद्र के अवर अभियंताओं को फाल्ट होने पर तत्काल सही कराने का निर्देश दिया गया है। असोथर उपकेंद्र ब्रेकडाउन होने की सूचना मिलते ही तत्काल जेई को निर्देशित कर फाल्ट सही करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed