फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   48 ghante se 75 gaanvon kee bijalee aapoorti thap

48 घंटे से 75 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 02 Jul 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
48 ghante se 75 gaanvon kee bijalee aapoorti thap
फतेहपुर। 48 घंटे बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बहुआ, थरियांव उपकेंद्र से जुड़े करीब 75 गांवों की आपूर्ति ठप है। फाल्ट ठीक कराने में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी हीलाहवाली बरत रहे हैं।
विज्ञापन

थरियांव उपकेंद्र के मंडासराय फीडर इलाके में रविवार रात आंधी और पानी के दौरान 11 केवीए लाइन का एक खंभा टूट गया था। इससे मलांव, खरसोला, शिवपुर, आलमपुर गांव की बिजली ठप है। टूटे खंभे के बदले विभाग से दूसरा उपलब्ध करा दिया गया है। लाइनमैन की हीलाहवाली से यहां के ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है। इस 11 केवीए लाइन से करीब 25 निजी नलकूप भी चलते हैं। बिजली न मिलने से धान की रोपाई करने वाले किसानों की दिक्कत बढ़ गई है। बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार आंधी, पानी में दरवेशाबाद 132 केवीए उपकेंद्र से आने वाली 33 केवीए लाइन के चार खंभे टूट गए थे।
विज्ञापन

इस लाइन से बहुआ और दतौली उपकेंद्रों को बिजली मिलती है। बुधवार को 33 केवीए लाइन के खंभे तो बदल दिए गए। उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई है। बहुआ उपकेंद्र के ललौली, बहुआ, शाह, हरियापुर, थवई, दतौली, पखरौली फीडर से करीब 50 गांवों को बिजली दी जाती है। दतौली उपकेंद्र के जुकरा, भोंदर, दतौली साउंड फीडर से 20 गांवों को आपूर्ति मिलती है। बारिश के साथ आंधी से बिजली विभाग को 30 लाख रुपये की चपत लगी है। हाईटेंशन लाइन के कई खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed