फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   47.20 percent voter turnout in graduate constituency election; counting of votes on the 27th

Fatehpur News: स्नातक निर्वाचन में 47.20 प्रतिशत मतदान, 27 को मतगणना

Sat, 24 Oct 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
47.20 percent voter turnout in graduate constituency election; counting of votes on the 27th
फोटो-17-जीजीआईसी मतदान केंद्र के बाहर अंगुली दिखाते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व अ
फतेहपुर। उप्र विधान परिषद की स्नातक निर्वाचन सीट के लिए शुक्रवार को जिले में 47.20 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पंजीकृत 17,596 मतदाताओं में से 8,306 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों को 27 अक्तूबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में 11,969 पुरुष और 5,627 महिला मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 6,067 पुरुषों और 2,239 महिलाओं ने मतदान किया। इस तरह मतदान में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं की अपेक्षा अधिक रही। कुल मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले को 15 सेक्टर और चार जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। निगरानी के लिए 25 माइक्रो ऑब्जर्वर और 25 वीडियोग्राफर लगाए गए थे। मतदान संपन्न कराने के लिए 25 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई थीं, जबकि चार पार्टियों को रिजर्व में रखा गया था। अब 27 अक्तूबर को मतगणना के बाद प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के तहत शुक्रवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जीजीआईसी, विजयीपुर ब्लॉक, खागा तहसील और बहुआ क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित बूथों पर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, बूथ एजेंटों और मतदाताओं से जानकारी प्राप्त की। मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष एवं निर्बाध मतदान सुनिश्चित कराने और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार, जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

फोटो-17-जीजीआईसी मतदान केंद्र के बाहर अंगुली दिखाते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व अ

फोटो-17-जीजीआईसी मतदान केंद्र के बाहर अंगुली दिखाते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व अ

फोटो-17-जीजीआईसी मतदान केंद्र के बाहर अंगुली दिखाते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व अ

फोटो-17-जीजीआईसी मतदान केंद्र के बाहर अंगुली दिखाते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व अ

फोटो-17-जीजीआईसी मतदान केंद्र के बाहर अंगुली दिखाते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व अ

फोटो-17-जीजीआईसी मतदान केंद्र के बाहर अंगुली दिखाते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed