{"_id":"6aa05b7667ba65ddb204853a","slug":"45-anms-transferred-to-other-districts-the-district-received-only-four-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-161994-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दूसरे जिलों में 45 एएनएम का तबादला, जिले को मिलीं सिर्फ चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दूसरे जिलों में 45 एएनएम का तबादला, जिले को मिलीं सिर्फ चार
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले से 45 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) के अंतरजनपदीय तबादले से स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट गहरा गया है। इसके सापेक्ष केवल चार एएनएम जिले में आईं। 41 एएनएम की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी यूबी सिंह ने मंगलवार को महानिदेशक परिवार कल्याण को पत्र लिखकर शासन से मार्गदर्शन मांगा।
यूबी सिंह ने पत्र में बताया कि जिले के स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर पहले से ही पर्याप्त मानव संसाधन नहीं है। एएनएम की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित होती रही हैं। तबादला आदेश के बाद स्थानांतरित एएनएम ने कार्यमुक्त होने की मांग पर सीएमओ कार्यालय में धरना भी दिया। स्वास्थ्य विभाग के सामने अब दोहरी चुनौती है। एक ओर स्थानांतरित कर्मचारियों पर कार्यमुक्त होने का दबाव है। दूसरी ओर, कर्मचारियों की कमी से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन भी प्रभावित हो सकता है।
यूबी सिंह ने शासन से शीघ्र मार्गदर्शन और स्पष्ट निर्देश देने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतियां जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गईं।