फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   करने आए थे मतदान, धरे रह गए अरमान

करने आए थे मतदान, धरे रह गए अरमान

Tue, 07 May 2019 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
करने आए थे मतदान, धरे रह गए अरमान
फतेहपुर। मतदान करने आए सैकड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ा। शिकायत करने पर अफसरों ने असमर्थता जता दी।
विज्ञापन


फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के एकारी गांव में महेंद्र, हीरालाल साहू, राजकरन, जितेंद्र लोधी, धर्मेंद्र, धीरज गुप्ता, अवधेश, सूरजकली, सविता, शैलेंद्र, हरिशंकर, ज्ञानमती, रामआसरे साहू, राधेश्याम, रामदुलारी, रामचदं्र, रामबरन पासवान, सूरज, फूल सिंह लोधी, ममता देवी, रामबाबू और जगदीश प्रसाद समेत चार सौ मतदाताओं के नाम कटे

थे। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से इसकी शिकायत की। प्रतिनिधियों के मुताबिक हंसवा, टीसी, अतरहा, हुसैनगंज विधानसभा के हथगाम, प्रेमनगर और छिवलहा क्षेत्र के मतदाताओं को पोलिंग बूथ से निराश होकर लौटना पड़ा। इन सभी के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। हुसैनगंज के एचएन बहुगुणा इंटर कालेज में बने बूथ के बीएलओ ने बताया
विज्ञापन


कि कई मतदाता सऊदी अरब और दुबई से वोट देने आए थे लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण वापस लौट गए। असोथर कस्बे में निशक्त चंद्रभूषण वोट देने पहुंचे लेकिन सूची में उनका नाम नहीं था। वह भड़क उठे 80 साल की उम्र हो गई, कितने पर वोट दिया अब कहते हैं कि नाम नहीं है। थोड़ी देर गुस्सा होने के बाद वह लौट गए। बिंदकी प्रतिनिधि ने बताया कि इसी तरह अपने परिवार के साथ होली चिल्ड्रेन स्कूल में बने आदर्श बूथ में वोट डालने पहुंचे डॉ. महेश आर्य को वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से परिवार सहित वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed