{"_id":"5be2ebfbbdec22699a739fc3","slug":"41541598203-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, जल गई पूरी गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, जल गई पूरी गृहस्थी
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहुआ। ललौली के धरमपुर गांव में मंगलवार रात अशोक पाल के घर में अचानक आग लग गई। पूरे गांव मे हड़कंप मच गया। घटना के वक्त घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। जलता दीपक गिरने को वजह बताया जा रहा है। आग से गृहस्थी के ज्यादातर सामान जल गए।
किसान अशोक पाल के घरवालों को भी पत तब चल पाया जब आग की लपटें तेज हो गईं। पहले घर के लोगों ने खुद आग पर काबू पाना चाहा। सफल न होने पर मदद की गुहार लगाई। आसपास के लोग व ग्रामीण आ पहुंचे तब तक आग विकराल हो चुकी थी। गांव वालों ने
मिलकर किसी तरह से आग को बुझाया। सभी ने मिलकर कुंए व हैंडपंप से पानी भरा और आग में डालकर काबू पाया। किसान अशोक पाल ने बताया कि आग से घर में रखी गृहस्थी कपड़े, रजाई-गद्दे, चारपाई, अनाज व एक
विज्ञापन
स्कूटी भी जल कर बेकार हो गई। घर में रखे महिलाओं के जेवर भी जल गए। घर की गृहस्थी जल जाने से महिलाएं जोर जोर चीख कर रो पड़ी। दिवाली के मौके पर परिजनों में मायूसी छा गई। गांव वालों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधकार दिवाली की औपचारिकता पूरी कराई।
आग लगने से घर का सामान जला
दिवाली की खुशियों पर लगा ग्रहण, ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया