फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   टीनशेड में उतरा करंट, युवक की मौत

टीनशेड में उतरा करंट, युवक की मौत

Wed, 18 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
टीनशेड में उतरा करंट, युवक की मौत
हुसैनगंज। घर के बाहर टीनशेड में उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हुसैनगंज थाने के छेउका गांव निवासी स्व. अमर सिंह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह राठौर (32) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने परिवार के साथ अलग रहता था। उसकी मां ननकी व पत्नी निशा घर के अंदर सो रहीं थी।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे वह पानी लेकर कु ल्ली करने के लिए घर के बाहर निकला और उसने टीनशेड का खंभा पकड़ लिया। खंभे में उतरे करंट से पुष्पेंद्र चिपक गया। कुछ मिनट बाद उसके जमीन में गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। हालत नाजुक देखकर उसे सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पुष्पेंद्र के नाम पर करीब डेढ़ बीघा खेत हैं। उसकी दो बेटियां निहारिका (4) व आराध्या (2) हैं। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।

- युवक के जमीन पर गिरने के बाद परिजनों को हुई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed