फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   व्यापारी ने जुलूस निकाल मांगी बिजली

व्यापारी ने जुलूस निकाल मांगी बिजली

Sat, 16 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी ने  जुलूस निकाल मांगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बिजली कटौती के खिलाफ जिला युवा व्यापार मंडल ने जुलूस निकाला। शुक्रवार को बाइक सवार युवा व्यापारी शहर की सड़कों पर नारेबाजी करने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम कुमार प्रशांत को ज्ञापन सौंपा और बिजली समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

डीएम को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि 24 घंटे में 10 से 12 घंटे की कटौती होने से लोग त्रस्त हैं। ग्रामीण इलाकों में हालात और बदतर हैं। बिजली कटौती से व्यापार चौपट हो रहा है। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


युवा उपाध्यक्ष सावन गुप्ता ने कहा कि नवरात्र पर्व शुरू होने में सिर्फ पांच दिन शेष हैं। ऐसे समय में भीषण बिजली कटौती अच्छी बात नहीं है। बिजली विभाग अपने रवैये में सुधार कर ले अन्यथा उसे व्यापारियों के रोष का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने युवा व्यापारियों को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया।

बताया कि तीन दिन पहले कार्यभार संभाला है। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थितियों से निपटने की पूरी कोशिश की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में रीतेश, शोल्डी, नरेंद्र, राशिद, पवन श्रीवास्तव, सुगंध शुक्ला, अशोक पंडित, बलराम सिंह, मनीष पटेल, रितेश शुक्ला, गोलू पांडेय, सौरभ सिंह, सत्यम, जावेद, भीम, संजय सिंह, सात्विक , सर्वेश शिवहरे, शिवम शिवहरे, शाहरुख अहमद, महेंद्र मौर्य, रोहित, अंकुर, मिथुन, सर्वेश निषाद, राहुल, किशन शिवहरे, दीप सिंह, राजू चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed