{"_id":"572ced9c4f1c1b5b315cd40e","slug":"4-animal-traffickers-escaped-14-cattle-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 पशु तस्कर फरार, 14 मवेशी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 पशु तस्कर फरार, 14 मवेशी बरामद
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 07 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी कोतवाल ने गुरुवार रात अंतर्जनपदीय पशु तस्करों के होने की सूचना पर खूंटा गांव के जंगल में छापा मारा। भनक लगते ही तस्कर अपनी बाइकें, मोबाइल व 14 पालतू पशु लदा ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बरामदगी कर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पशु ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिंद नदी के तटवर्ती गांव खूंटा के जंगल में पशु तस्करों के जुटने की खबर मिली। अशफाक के नलकूप के पास ट्रकों में पालतू पशु लादे जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस का वाहन देखते ही जौनपुर जिले के पैटैला कस्बे का निवासी सहाबुद्दीन, ललौली निवासी रहीस खान, बिंदकी के मोहल्ला कजियाना निवासी मुकीम का बेटा सैफी व इस गिरोह में शामिल नलकूप मालिक मोहम्मद अशफाक पशुओं से लदा ट्रक, दो बाइक व मोबाइल छोड़कर रिंद नदी के जंगल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन वे लोग फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि फरार सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल डिटेल से उनके संपर्क तलाशने की कोशिश की जाएगी।
फिलहाल बरामद 14 बैलों को हसोलेखेड़ा गांव के किसान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने कोतवाल को बताया कि इस धंधे में कुछ पुलिसकर्मी ही मिले हुए हैं, इस वजह से तस्कर फल-फूल रहे हैं।