फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   385 couples tied the knot and started a new life.

Fatehpur News: 385 जोड़ों ने दांपत्य सूत्र में बंधकर की नए जीवन की शुरुआत

Sun, 14 Dec 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
385 couples tied the knot and started a new life.
फोटो-31-विवाह के बाद जोड़ों को आशिर्वाद देते ब्लाक प्रमुख। संवाद
फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विभिन्न स्थलों पर 385 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कर दांपत्य सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वर और वधू को आशीर्वाद दिया। साथ ही समाज कल्याण विभाग की ओर से तय उपहार प्रदान कर सभी जोड़ों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

धाता ब्लॉक के पौली मजरे सधुवापुर स्थित प्लांट मैदान, सदर विधानसभा क्षेत्र के द रायल गार्डन मैरिजहाल हसवा मोड़ और भिटौरा ब्लॉक के अनु श्रीमैरिज लॉन जगतपुर आदिल नियर सातमील में समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

धाता ब्लॉक में 84, विजयीपुर ब्लॉक में 72, हसवा में 53, भिटौरा में 112, नगर पंचायत खागा में 37, किशनपुर में 1, कारीकान धाता में 14 और खखरेरू में 12 जोड़े शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर खागा विधायक कृष्णा पासवान, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी राजस्व, उपजिलाधिकारी खागा, परियोजना निदेशक डीआरडीए और जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। हसवा और भिटौरा में भी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दी।


जोड़ों को यह मिला उपहार
विवाह के बाद जोड़ों को समाज कल्याण विभाग ने उपहार देकर विदा किया। वधू को पांच साड़ी ब्लाउज, पांच पेटीकोट, चुनरी, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल, वैनिटी किट, लाल चूड़ियां, कंगन, सिन्हौरा। वर को पैंट शर्ट का कपड़ा, फेटा, डिनरसेट, पांच लीटर का प्रेशर कुकर, कहाड़ी, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, कूल केज (10 लीटर), डबल बेड का चद्दर, पिलो कवर, कंबल दो सिंगल बेड, गद्दा दो कवर सहित, तकिया दो, इंसुलेटेड हॉट स्पॉट, मिठाई एवं ड्राई फ्रूट।

फोटो-31-विवाह के बाद जोड़ों को आशिर्वाद देते ब्लाक प्रमुख। संवाद

फोटो-31-विवाह के बाद जोड़ों को आशिर्वाद देते ब्लाक प्रमुख। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed