फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   36 hours of continuous rain

लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश

Wed, 17 Aug 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
36 hours of continuous rain
सातो गांव की गलियों में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में 36 घंटे लगातार बारिश होने से चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। तालाबों का पानी नाला से बह नहीं पा रहा है। सड़कें लबालब भर गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में गलियों में भी जलभराव हो गया है। कच्चे मकान गिरना शुरू हो गए हैं। यमुना नदी से जुड़े नाला उफना गए हैं। इससे अलग-अलग नालों से आधा सैकड़ा गांव का कस्बे व मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन



रविवार से लगातार हो रही बारिश ने दो साल के सूखा को मात दे दिया है। चारों ओर बारिश का पानी नजर आ रहा है। धान की फसल वाले किसानों के चेहरे चमक उठे हैं। दलहन, तिलहन की फसल में पानी भरने से किसानों को नुकसान हो गया है। दलहनी फसलों के नुकसान के बाद भी बारिश को लेकर किसान खुश हैं। वहीं बारिश की बूंदे बंद न होने से गरीब मजदूरों की धड़कनें बढ़ने लगी है, उनके कच्चे घरों में नमी आ गई है। कई गांव में कच्ची दीवारों का गिरना शुरू हो गया है। यमुना तिरहार क्षेत्र में खपरैल के बने घर भी जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन




पुलों के ऊपर से बह रहा पानी- फतेहपुर। तेज बारिश से यमुना नदी उफान पर आ गई है। कुल्ली-कोट को जोड़ने वाली सड़क पर ससुर खदेरी नदी पुल में बना पुल बाढ़ के पानी से डूब गया है। इससे कोट, गाजीपुर, दौलतपुर, मनोहरपुर, चदनमऊ, मीनातारा, दरियापुर, बलवंतपुर गांव का खखरेरु, रक्षपालपुर कस्बा आने का संपर्क टूट गया है। लोगों को 20 किमी की दूरी चंदापुर से होकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी प्रकार चतुरपुर-बरियारपुर गांव के नाला में यमुना नदी का पानी आ गया है। इससे मड़ैयन, चतुरपुर, हरदासपुर, बरियारपुर और लोहनपुर गांव का संपर्क टूट गया है। चंदापुर, रग्घूपुर, खेततारा, दसईपुर, टिकुरा, धाना, गिरधरपुर गांव को किशनपुर कस्बा से जोड़ने वाले दमहा नाला में यमुना का पानी भर गया है।

इन गांव में गिरे गरीबों के मकान- विजयीपुर विकास खंड के चंदापुर गांव में पंचा पासवान, रग्घूपुर में कमलेश त्रिपाठी, झुरहापुर में देवचरन निषाद, देवनरायन निषाद के कच्चे मिट्टी से बने मकान गिर गए हैं। इसी प्रकार हंसवा विकास खंड के सातों गांव में श्याम रैदास, वीरेंद्र रैदास और धर्मी रैदास के मकान लगातार बारिश से ढह गए हैं। श्याम रैदास का परिवार गांव के पीएचसी में डेरा डाल दिया है।

वर्जन- आंकड़ों के अनुसार तीन में 75 मिमी बारिश हुई है। इस बारिश से जलस्तर ऊपर आ जाएगा। धान की फसल के साथ रबी की फसलों में भी अच्छी पैदावार होगी। रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी।

मकान गिरने से मासूम की मौत, सात बकरियां मरीं- हुसैनगंज(फतेहपुर)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रिमझिम बारिश से सोमवार को दो घर ढह गए। गयासपुर गांव में दो साल की रितिका की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन लोग घायल हो गए। दूसरी घटना में सात बकरियों ने तड़पकर दम तोड़ दिया।


रितिका गयासपुर निवासी श्यामनरेश की बेटी थी। परिवार के लोग कच्ची कोठरी में सो रहे थे। बारिश के कारण कोठरी की छत भरभराकर ढह गई। हादसे में श्यामनरेश, पत्नी भानमती और बेटी प्रतिभा (10) व रितिका मलबे में दब गए। परिवार के कुछ लोग घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। वह धमक की आवाज पर दौड़कर अंदर पहुंचे। फावड़े कुदाल से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया। परिवार के सभी लोगों को बचाकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने रितिका को मृत घोषित क र दिया।


बाकी लोगों को भर्ती किया गया। वहीं औढ़ेरा गांव में  शिवसेवक कोरी के कच्चे घर की छत ढह गई। हादसे में सात बकरियों की मौत पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। बकरियों को बरसात से बचाने के लिए घर के अंदर बांध दिया था।


कच्चा मकान ढहा, महिला दबी, गृहस्थी बर्बाद- फतेहपुर। शहर के पीरनपुर इलाके में मजदूरी करने वाले परिवार का सोमवार की बारिश में मकान ढह गया। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए। इलाकाई लोगों की मदद के बाद बारिश से बचने का इंतजाम हो सका।  


 
मोहल्ला निवासी हबीब के घर की छत से पानी का रिसाव हो रहा था। बचाव के लिए उसकी पत्नी मुस्तरी छत में मिट्टी थोपकर नीचे आई। पानी बंद होने पर गृहस्थी का सामान हटाने लगी। तभी छत भर भराकर ढह गई। बाहर बैठे परिजन पहुंचे। लोगों ने किसी तरह को महिला को बचाया। हबीबी ने बताया कि उसका एक बेटा नसीम और बेटी नसीमा, शायरा बानो हैं, इसमें नसीमा की शादी तय हो गई है, उसके  दहेज के लिए इकट्ठा सारा सामान बर्बाद हो गया। उनकी गृहस्थी भी नष्ट हो गई है। डेढ़ लाख का नुकसान घर गिरने में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed