{"_id":"65ac3e0d80980d535a0ca464","slug":"359-couples-held-each-others-hands-in-mass-marriage-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-10046-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सामूहिक विवाह में 359 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सामूहिक विवाह में 359 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
विज्ञापन
फतेहपुर। समाज कल्याण विभाग के सामूहिक विवाह समारोह में 358 जोड़ों ने फेरे लिए। एक जोड़े का निकाह कराया गया। कुल 359 जोडे दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।
ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय शांतिनगर में शहानाई की गूंज के साथ 359 जोडे दांपत्य जीवन बंध गए। इनमें देवमई ब्लाक के 26, अमौली के नौ, मलवां के 20, तेलियानी के 25 और खजुहा के 12 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। इसी तरह हसवा के 34, भिटौरा के 27, नगर पालिका क्षेत्र के 12, असोथर के 13 और बहुआ के 22 जोड़ों ने सात फेरे लिए। नगर पंचायत असोथर के सात, विजयीपुर और धाता के 31-31, नगर पंचायत करीकान धाता के 9, नगर पंचायत खखरेरू के 6 जोड़ों ने विवाह रचाया। ऐरायां के 29, हथगाम के 33 और नगर पंचायत खागा के 13 कुल मिलाकर 359 जोड़े दांपत्यजीवन से बंध गए।
जोड़ों को समाज कल्याण विभाग की तरह से गृहस्थी से संबंधित उपहार और कुछ ज्वैलरी प्रदान की गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान, ब्लॉक प्रमुख बहुआ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

घास मंडी की सड़क
विज्ञापन