फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   32 personnel absent in training, one day salary withheld

Fatehpur News: 32 कार्मिक प्रशिक्षण में गैरहाजिर, एक दिन का वेतन रोका

Wed, 15 May 2024 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
32 personnel absent in training, one day salary withheld
फतेहपुर। मतदान कर्मियों के दोनों पालियों के प्रशिक्षण में 32 कार्मिक गैरहाजिर रहे। इन सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ। मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि मतदान प्रारंभ होने के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के तय समय पर मॉकपोल कराने की प्रक्रिया शुरू करनी है। मॉकपोल की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कंट्रोल यूनिट क्लीयर अवश्य की जाए और वीवीपैट के ड्रॉप बॉक्स में गिरी माॅकपोल की पर्ची निकालकर पीछे मुहर लगाकर काले लिफाफे में रखकर सील की जाए। मास्टर ट्रेनर ने वीवीपैट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट को जोड़ने और सील करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चंद्रौल ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय पाली में 2400 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिनमें दोनों पालियों में 16-16 कार्मिक गैरहाजिर रहे। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। अनुपस्थित कार्मिक अगले प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे, तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

.............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed