{"_id":"5abd25644f1c1bcf618b45e6","slug":"31522345316-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदायू सीओ के वाहन की टक्कर से घायल मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदायू सीओ के वाहन की टक्कर से घायल मैनेजर की मौत
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा हरदौलपुर मोड़ के पास बुधवार रात बदायूं जिले के सीओ के वाहन की टक्कर से घायल मैनेजर की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने फैक्ट्री कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीओ के चालक को हिरासत में ले लिया है।
मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर बैंक कालोनी गली नंबर दो निवासी महेशचंद्र शर्मा (45) चौडगरा फैक्ट्री इलाके में ग्लूकोज फैक्ट्री में मैनेजर थे। वह बुधवार को ड्यूटी से अपने कमरे पैदल जा रहे थे। इलाहाबाद से लौट रहे सीओ बदायूं की गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया था। घटना के बाद इलाकाई पुलिस ने सीओ और चालक को मौके से हटाकर थाने पहुंचाया था। इधर, हालत गंभीर देख महेश चंद्र शर्मा का इलाज कानपुर के नर्सिंगहोम में चल रहा था। गुरुवार को उनकी मौत हो गई।
गुगौली के फैक्ट्री कर्मी हंसराज सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानेदार अरविंद सिंह गौर ने बताया कि बदायूं सीओ के चालक कांस्टेबल अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। चालक पुलिस की हिरासत में है।