फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   285 youth of the district will show their skills in Israel

Fatehpur News: जिले के 285 युवा इस्रायल में दिखाएंगे अपना हुनर

Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
285 youth of the district will show their skills in Israel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले से 285 युवा इस्रायल जाने का मन बना चुके हैं। इस्रायल जाने के लिए आवेदन करने वाले सबसे अधिक युवा शटरिंग कारीगर हैं। मंगलवार को आए सभी आवेदन गूगलशीट पर अपडेट कर दिए गए हैं। इनमें 40 प्रतिशत आवेदक पहले ही विदेशों में काम कर चुके हैं। ऐसे में इनका चयन होना लगभग तय माना जा रहा है।
हमास हमले में इस्रायल की क्षतिग्रस्त इमारतों की मरम्मत और नए निर्माण के लिए देश से राजगीर, टायल्स, शटरिंग और लोहा वेल्डिंग कारीगरों की मांग हुई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में ऐसे श्रमिकों के सहमति पत्र मांगे हैं। सहमति पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार थी। अब तक सहमति पत्र जमा करने वालों में राजगीर 21, टाइल्स कारीगर 41, शटरिंग कारीगर 185 और लोहा वेल्डिंग कारीगर 38 शामिल हैं। 40 प्रतिशत आवेदकों ने आवेदन के साथ पासपोर्ट की छायाप्रति दाखिल की है। यह इसके पहले अन्य देशों में संबंधित काम कर चुके हैं। ऐसे में इनका चयन तय माना जा रहा है। 60 प्रतिशत आवेदकों ने पासपोर्ट के लिए आनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त सुमित सिंह का कहना है कि कुल 285 कुशल श्रमिकों ने इस्रायल जाने के लिए सहमति पत्र दाखिल किया है। सभी आवेदकों का दिल्ली में साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए आवेदक से फोन पर संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed