फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   283 women will be handed over to the gram panchayats

महिलाओं के हवाले रहेंगी 283 ग्राम पंचायतें

Fri, 28 Aug 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 28 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
283 women will be handed over to the gram panchayats

जिले की 840 ग्राम पंचायतों में 283 की कमान महिलाओं के हाथ में रहेगी। भिटौरा ब्लाक में सर्वाधिक महिला ग्राम प्रधान चुनी जाएंगी तो असोथर ब्लाक में सबसे कम। इसकी कवायद पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन

जिले में 54 नई ग्राम पंचायतों के सृजन के बाद कुल सीटों की संख्या बढ़ करके 840 हो गई है। आधी आबादी की बात करें तो पंचायती राज निदेशालय से जारी प्रधानों के प्रस्तावित आरक्षण चार्ट में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। ब्लाकवार महिला सीटों के हुए आरक्षण में हथगाम ब्लाक की 25 सीटें आरक्षित की गईं है। इसी प्रकार से भिटौरा ब्लाक से 27, तेलियानी ब्लाक से 19, मलवां ब्लाक से 24, देवमई ब्लाक से 21, अमौली ब्लाक से 22, खजुहा ब्लाक से 25, बहुआ ब्लाक से 20, हंसवा ब्लाक से 20, असोथर ब्लाक से 16, विजईपुर ब्लाक से 22, धाता ब्लाक से 23 व ऐरायां ब्लाक की 19 सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में प्रधान पद के लिए आरक्षित हुई इन सीटों को लेकर गहमागहमी चालू हो गई है। महिलाओं को चुनावी समर में उतारने के ताने बाने बुने जाने लगे हैं। महिला सशक्तीकरण की दुहाई देकर आधी आबादी भी चूल्हा-चौका छोड़ करके सियासी बिसात बिछाने को निकल पड़ी हैं। यह दीगर बात है कि किस गांव में कौन से वर्ग के लिए सीट आरक्षित होगी या अनारक्षित, यह ट्रंप कार्ड नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

उधर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है। यह दीगर है कि अभी तक पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची नहीं जारी हुई है।  जिले की 840 ग्राम पंचायतों के लिए प्रस्तावित आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है। 31 अगस्त को अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच यह सूचियां क्षेत्र, ब्लाक स्तर पर प्रकाशित होंगी। जबकि 31 अगस्त से 6 सितंबर तक आपत्तियां दाखिल होने के साथ इनका निस्तारण 8 व 9 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
चौपालों में बैठकबाजी का दौर शुरू
पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने में अभी तीन दिन का समय बचा है, लेकिन गंवई सियासत की बात करें तो जिस वर्ग के लिए सीट ब्लाक कर्मचारियों के स्तर से जिला कमेटी को भेजी गई है। उसी सूची को फाइनल मान करके ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानी के चुनाव को लेकर गांवों की चौपालों में बैठकबाजी का दौर शुरू हो चुका है।  सूत्रों की माने तो विजईपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गढ़ा, असोथर ब्लाक की सरकंडी, ललौली और ऐझी जैसी बड़ी ग्राम पंचायतों को प्रस्तावित सूची में आरक्षित कर दिया गया है। जबकि तमाम ग्राम पंचायतें चार बार से लगातार अनारक्षित हैं। उन्हें आंकड़ों में हेरफेर करके अनारक्षित की श्रेणी मेें ही रखा गया है। ऐसे में जिला स्तरीय कमेटी के सामने निष्पक्ष आरक्षण सूची जारी करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।


इंसेट
आरक्षण सूची में दिखाई देगी निष्पक्षता- डीपीआरओ
डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि जिले की 840 ग्राम पंचायतों के लिए प्रस्तावित आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है। 31 अगस्त को अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच यह सूचियां क्षेत्र, ब्लाक स्तर पर प्रकाशित होंगी। जबकि 31 अगस्त से 6 सितंबर तक आपत्तियां दाखिल होने के साथ इनका निस्तारण 8 व 9 सितंबर को होगा। यह काम डीएम स्तर की गठित त्रिस्तरीय कमेटी करेगी। इसके बाद 10 व 11 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। अभी कयास लगाने का कोई मतलब नहीं है। ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों से भेजी जा रही सूचियों की गहनता से छानबीन हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed