फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   28 news corona positive in fatehpur

जिले में कोरोना के 28 और नए मामले, बिंदकी संक्रमण की जद में

Sat, 29 Aug 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
28 news corona positive in fatehpur
फतेहपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। शनिवार 28 नए मामले सामने आने के साथ अब तक पौने 12 सौ से ज्यादा केस निकल चुके हैं। संक्रमण की जद में लगातार बिंदकी आ रहा है। जहां के नौ मामले निकले हैं।
विज्ञापन

जिला कोरोना सेल को 312 सैंपल के नतीजे हासिल हुए। जिसमें सीएमओ दफ्तर के 3 और औषधि भंडार ग्रह के दो कार्मिक भी शामिल हैं। बता दें कि अमर उजाला इन पांच कार्मिक का खुलासा शनिवार के अंत में कर चुका है। जो संक्रमित निकले हैं उनमें तुराब अली पुरवा के 2 पुरुष व एक महिला, वर्मा चौराहा की महिला, तुराब अली पुरवा की एक महिला, अशोक नगर का एक पुरुष, ज्वालागंज का एक पुरुष और आवास विकास कॉलोनी का एक पुरुष संक्रमित निकला है।
विज्ञापन

बहुआ पुलिस चौकी का एक कार्मिक व बिहारीपुर का एक पुरुष के साथ बिंदकी तहसील क्षेत्र के बेहटा गांव की एक महिला, पधारा गांव का एक पुरुष, मावली कस्बे का एक पुरुष, गोपालगंज का एक पुरुष संक्रमित पाया गया है। बिंदकी नगर की बात करें तो कटरा मोहल्ला की एक महिला और एक पुरुष, महाजनी गली की 4 महिला व दो पुरुष और सीएचसी के एक कार्मिक कोरोना निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 28 मामलों के साथ जिले में अब तक कोरोना के 1189 मरीज निकल चुके हैं। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि संक्रमण के मामले तेजी से ठीक हो रहे हैं। अच्छी बात है लेकिन हम सभी को सामाजिक संक्रमण को रोकना होगा। नए मामले आने पर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। जनता को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed