फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   27 news corona paitent in fatehpur

बुधवार कोरोना के सबसे ज्यादा 27 मामले मिले

Wed, 29 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
27 news corona paitent in fatehpur
फतेहपुर जिले में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले 1 दिन में सामने आए। बुधवार को 27 मामले और इंद्राज किए गए। ऐसे में अब यहां कोरोना पॉजिटिव केस चार सौ का आंकड़ा पार कर गए हैं। जिस तेजी से संक्रमण फैला है और लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं उससे यह दायरा आगे चलकर की तरह व्यापक रूप लेगा। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को 258 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। जिसमें जाफर गंज क्षेत्र के चिरईगांव के 4, रेवाड़ी के इब्राहिमपुर गांव से एक, मलवा के हरिया खेड़ा गांव से एक, यादगारपुर से एक, धाता बाजार से एक, धाता के बमरौली से एक, अमोली के परशदेपुर से एक, खजुहा के नंदापुर से एक, थरियांव के अरबपुर से एक, बहुआ कस्बे के सर्वोदय नगर से एक, जोनिहा पुलिस चौकी से एक, जाफरगंज गढ़ी से एक् और बिंदकी के खांडेदेवर गांव के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के कटरा अब्दुल गनी से एक, बुलेट चौराहा से एक, रेल बाजार से एक, गंगानगर से दो और अहमदगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एक साथ इतने मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया है। क्यों डॉक्टर उमाकांत पांडेय का कहना है कि इस वक्त सामाजिक संक्रमण फैलने लगा है। ऐसे में अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। चेहरे को मास्क से हर हाल में ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed