{"_id":"28859999571d41584ae971a5443f4678","slug":"26th-senior-national-tennis-ball-cricket-competition-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26वीं राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2015
विज्ञापन
के आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को अलग अलग टीमों के खिलाड़ी
अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिले में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय आयोजन को लेकर
जहां खिलाडिय़ों में उत्साह नजर आ रहा है।
सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता शहर के स्पोट्र्स स्टेडियम में बुधवार से शुरू हो रही है जो 26 दिसंबर तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री राम करन आर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला करेंगे।
कार्यक्रम में सदर विधायक विक्रम सिंह और इंद्रजीत विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कन्या कुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर, त्रिपुरा, पांडिचेरी, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, गोव, महाराष्ट, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, आसाम, हिमांचल प्रदेश, पूर्वांचल की महिला और पुरुष की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
जिला टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन और आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास त्रिवेदी ने कहा कि जिले में पहली बार ऐसा मौका मिल रहा है कि देशभर के विभिन्न राज्यों की संस्कृति जिले में होगी।
प्रदेश सरकार से लक्ष्मण अवार्डी एवं आयोजन सचिव रविकांत मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आयोजन का जिले के खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा। पीएसी बैंड के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा।
जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरडब्लू पॉल से बिजली, पानी, सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर को हिदायत दी है कि स्टेडियम के आसपास किसी तरह जाम आदि की समस्या नहीं होनी चाहिए।