{"_id":"5f80b61b8ebc3e9bff7e1111","slug":"26-thousand-worth-of-lights-stolen-from-crossroads-fatehpur-news-knp587540366","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालागंज चौराहे से 26 हजार कीमत की लाइटें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालागंज चौराहे से 26 हजार कीमत की लाइटें चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर शहर के ज्वालागंज चौराहे से 26 हजार कीमत की आठ लाइटें गुरुवार की रात चोर खोल ले गए। नगर पालिका ईओ मीरा सिंह ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
कोताली पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पालिका ने ज्वालागंज चौराहे का सात महीने पहले सुंदरीकरण कराया था।
इसमें रात के फव्वारों की खूबसूरती के लिए आठ रंग बिरंगी कीमती लाइटें लगाई गई थीं। रात के समय लोग चौराहे की खूबसूरती देखने जाते थे। चौराहे में रात के समय ही नगर पालिका फव्वारा चलाती थी।
ईओ ने बताया कि कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।