फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   25 Hazari prize money absconding in the murder of thread trader arrested

Fatehpur News: धागा कारोबारी की हत्या में फरार 25 हजारी इनामी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
25 Hazari prize money absconding in the murder of thread trader arrested
औंग/फतेहपुर। धागा कारोबारी की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को स्वाट और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की रात हाजीपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या और सेवानिवृत्त वायुसैनिक के घर से चोरी के मामले में फरार चल रहा था। लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। आरोपी के पास से एक तमंचा और चोरी का कुछ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ बिंदकी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि औंग थाने का चमनगंज निवासी मोहित पासवान हत्या और चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। कुछ दिन पहले उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में स्वॉट टीम प्रथम प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी, थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सर्विलांस प्रभारी विनोद कुमार की संयुक्त टीम लगी थी। टीम ने औंग थानांतर्गत हाजीपुर मोड़ से मोहित पासवान को गिरफ्तार किया। उसका कोर्ट ने गैरजमानती वारंट भी जारी कर रखा था। तलाशी में एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। मालूम हो कि आरोपी की धागा कारोबारी की हत्या में पुलिस को तलाश थी। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी गली निवासी अमित गुप्ता मुंबई में धागा कारोबारी था। कारोबारी की पत्नी पूनम ने प्रापर्टी के लालच में 30 जनवरी की रात घर में ही हत्या कराई थी। सुपारी किलरों में मोहित पासवान और उसका भाई शीलू पासवान शामिल था। घटना के बाद मोहित साढ़ थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल भाग गया था। पुलिस वहां पहुंची तो चकमा दे दिया। मोहित ने पूरी रात हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा रहा जबकि शीलू अन्य साथियों संग पकड़ा गया था। इसके अलावा औंग थाने के गढ़ी कीचकपुर निवासी वायु सैनिक अभिमन्यु सिंह के घर से चोरी में मोहित फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी पर महाराजपुर थाने में गैंगस्टर और चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी पर कल्यानपुर थाने में चोरी माल बरामदगी, बिंदकी में हत्या, औंग में विस्फोटक अधिनियम, चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर आठ मुकदमे हैं।
विज्ञापन

आरोपी मोहित शातिर किस्म का है। उसका शातिराना अंदाज का पता पांच माह पहले कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र में टावर में चढ़कर चकमा देने से पता लगता है। इधर, स्वाट टीम प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी और सर्विलांस के सहारे के पिछले कई दिनों से उसके पीछे लगे थे। वह बार-बार मोबाइल नंबर बदलता रहा था। एक सिमकार्ड का सिर्फ छह से सात घंटे ही इस्तेमाल करता रहा है। औंग फैक्टरी एरिया में मंगलवार रात उसकी लोकेशन मिली। लोकेशन के बाद भी फैक्टरी एरिया में बार-बार जगह बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम उसे दबोच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed