फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   216 houses of Kanshiram Colony, unclaimed for 17 years

Fatehpur News: कांशीराम कालोनी के 216 आवास, 17 साल से लावारिस

Tue, 11 Jun 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
216 houses of Kanshiram Colony, unclaimed for 17 years
फतेहपुर। शहर के सथरियांव में 17 साल से 216 आवासों वाली काशीराम कालोनी लावारिस पड़ी है। बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था न होने के कारण कालोनी का आवंटन अटका पड़ा है। वर्तमान में कालोनी आरजकतत्वों का अड्डा बनी है। नीचे के तल में लोग पालतू मवेशी बांध रहे हैं। कालोनी के मकान भी देखरेख के अभाव में जर्जर होने लगे हैं।
विज्ञापन

बसपा सरकार में 2008 में चार स्थानों में कांशीराम कालोनी का निर्माण हुआ था। इनमें अस्ती, महर्षि और गडरियन पुरवा में बनी काशीराम कालोनियों का आवंटन हो चुका था, लेकिन सथरियांव कालोनी में बिजली कनेक्शन, जलापूर्ति व्यवस्था के साथ सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। आवासों का निर्माण कराने के बाद ठेकेदार छोड़कर भाग निकला। ऐसे में इनका आवंटन अटक हुआ है।
विज्ञापन

डूडा ने कालोनी नगर पालिका को हस्तांतरित कर दिया है। इसके बावजूद अभी तक कालोनी लावारिस हालत में है। खास बात यह है कि शहर में हजारों जरूरतमंद और पात्र परिवार झोपड़ पट्टी में रात गुजार रहे हैं, लेकिन प्रशासन ऐसे गरीबों का लावारिस पड़े आवासों का आवंटन करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
20 साल से अधबने पड़े आसरा योजना के आवास
डूडा ने आसरा योजना के तहत 2004 में कानपुर प्रयागराज हाईवे किनारे आवासों का निर्माण शुरू कराया था। दूसरी किस्त न मिलने के कारण इन आवासों का निर्माण 10 साल बंद रहा। दूसरी किस्त मिलने के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन शासन ने अब तक इस्टीमेट स्वीकृत नहीं किया। ऐसे में योजना के 96 आवास अधबने पड़े हैं।

-------------
सथरियांव कांशीराम कालोनी में बिजली, पानी और सड़क निर्माण के लिए शासन से बजट मांगा गया है। बजट मिलने के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त कराकर कालोनी पात्रों का आवंटित कर दी जाएंगी। आसरा योजना के आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए भी बजट मांगा गया है। - समीर कुमार कश्यप, कार्यवाहक पीओ, डूडा
.............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed