{"_id":"5ca8fc2cbdec2258a5432e73","slug":"21554578476-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका, 100 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका, 100 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ(फतेहपुर)। शाह कस्बा उपकेंद्र में लगा पांच एमवीए ट्रांसफार्मर फुंके हुए छह दिन बीत गए हैं। इससे क्षेत्र के करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है। कस्बा के पानी टंकी से जलापूर्ति बंद है और लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं सिंचाई व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। इससे किसान परेशान हैं।
उपकेंद्र के पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से करीब 100 गांव को बिजली सप्लाई दी जाती है। 300 से अधिक किसानों ने निजी नलकूप के कनेक्शन लिए हुए हैं। 50 आटा चक्की व तेल पेराई के कारखाना लगे हैं। उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंकने से आटा चक्की, तेल पेराई मशीन व निजी नलकूप शोपीस बन गए हैं। लोगों के घरों में लगे
इनवार्टर डिसचार्ज हो गए हैं। शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। घर में दीपक जलाने के लिए राशन की दुकान से मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता है। मोबाइल चार्ज करने की भी परेशानी बढ़ गई है। लोग शहर व बहुआ क्षेत्र में जाकर अपना मोबाइल चार्ज कर रहे हैं। जेई आशीष शुक्ला ने बताया कि ट्रांसफार्मर सही कराया जा रहा है। रविवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंका, सौ गांवों की बिजली गुल
- पानी टंकी से जलापूर्ति बंद, नलकूप बने शोपीस
अमर उजाला ब्यूरो