फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   एक और बस यात्री की मौत, मरने वालों की संख्या हुई आठ

एक और बस यात्री की मौत, मरने वालों की संख्या हुई आठ

Tue, 15 Jan 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
एक और बस यात्री की मौत, मरने वालों की संख्या हुई आठ
फतेहपुर। मौहार हादसे के दूसरे दिन सोमवार को कल्यानपुर थाने में एनएचएआई के पीडी पुरुषोत्तम लाल चौधरी, उनके अधीनस्थों और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, कानपुर हैलट में दुर्घटना में घायल एक और यात्री की मौत हो गई। भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त बस में खागा कोतवाली क्षेत्र के लौकियापुर निवासी यशपाल का बेटा अंशू (22) भी था। त्योहार पर वह कानपुर से गांव जा रहा था। हैलट में भोर के समय अंशू ने दम तोड़ दिया। हैलट पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। उधर फतेहपुर के एआरएम एआरएम मक्खन लाल केसरवानी ने सोमवार शाम ट्रक नंबर यूपी 33 एटी-6640 के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जेपी उपाध्याय ने बताया कि चालक व
विज्ञापन


ट्रक मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पीडी व अन्य पर कार्रवाई को लेकर चौकी इंचार्ज चौडगरा आरके यादव की ओर से दी गई तहरीर में कम ऊंचा डिवाइडर बनाने को हादसे की वजह माना गया है। कहा गया है कि यदि डिवाइडर ऊंचा होता तो टायर फटने के बाद भी ट्रक की गति उससे टकराकर काफी कम हो जाती और हादसा टल सकता था। डिवाइडर तोड़ कर जगह-जगह कट बने है, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने ट्रक में लदे सीमेंट को दूसरे वाहनों में लोड कराकर थाने में रखवाया है। यात्री बस को सड़क से हटाकर हाईवे किनारे कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पेज के लिए ------------
मौहार हादसे में मृतक संख्या हुई आठ
एनएचएआई के पीडी, उनके अधीनस्थों व अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed