फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   211 students have applied for the compartment and improvement exams.

Fatehpur News: कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए 211 छात्रों ने भरे आवेदन

Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
211 students have applied for the compartment and improvement exams.
फतेहपुर। हाईस्कूल कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जिले के 211 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षा 28 जुलाई को जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए 211 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल के 83 तथा इंटरमीडिएट के 128 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान कक्षों में वाइस रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरे और राउटर पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। प्रश्नपत्र मुख्य परीक्षा की तरह स्ट्रांग रूम की डबल लॉक आलमारी में सुरक्षित रखे जाएंगे तथा केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीसीटीवी निगरानी के बीच खोले और वितरित किए जाएंगे। उन्होंने परीक्षार्थियों से परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed