फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   21 years later, accused arrested

21 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
21 years later, accused arrested
प्रतीकात्मक।

तीन दलितों का घर फूंकने के फरार आरोपी शिवकुमार को पुलिस 21 साल बाद गिरफ्तार कर सकी। वह भी तब जब कोर्ट ने पुलिस को इसके फरार होने की याद दिलाई। पुलिस ने रविवार रात उसको घर से दबोचने का दावा किया है। कोर्ट ने वर्ष 1995 से फरार इस आरोप के खिलाफ 26 जून को वारंट जारी किया था।

विज्ञापन


आरोपी शिवकुमार पांडेय जाफरगंज थानाक्षेत्र के निबावर बरैयता लालपुर का निवासी है। उसने अपने साथियों प्रेमशंकर व अरविंद पांडेय संग 1994 में संतलाल सोनकर, चौकीदार सोनकर, कु ड़ी सोनकर के घर जला दिए थे। परिवारों को मारपीट कर बेदम कर दिया था।
विज्ञापन


करीब एक साल बाद शिव कुमार के घर की कुर्की कर पुलिस ने चार्जशीट लगा दी थी। उस समय प्रेमशंकर और अरविंद कोर्ट में हाजिर हो गए थे। इधर, मुकदमे के दौरान प्रेमशंकर की मौत हो गई। कुछ सालों बाद शिवकुमार वापस गांव आकर रहने लगा। उसने गांव में जमानत पर होने का भी ढिंढोरा पीट दिया। जिससे गांव वालों को भी शक नहीं हुआ। संगीन अपराध में वांछित होने के बाद भी पुलिस उसे भूली रही। अब कोर्ट से वारंट हुआ, तो गिरफ्तार किया है। एसओ सुभाष चौरसिया ने बताया कि मामले में आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed