फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   अब दरवाजे से ले जाएंगे कूड़ा

अब दरवाजे से ले जाएंगे कूड़ा

Sat, 16 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
अब दरवाजे से ले जाएंगे कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कुर्सी संभाल ली। पहले दिन दफ्तर में बैठकर गंदगी से नगर को मुक्त रखने का मसौदा तैयार किया। ऐलान किया कि शनिवार से डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन होगा। जनता से इस काम में सहयोग की अपील की। तय हुआ कि बिना नगर पंचायत की अनुमति लिए सड़क और नाली क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई होगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने गुरुवार की सुबह नगर पंचायत के पांच वार्डों में दौरा कर साफ-सफाई का हाल जाना। वार्ड सात की सड़क के दोनों छोर पर कूड़ा फैला देख उन्होंने हल्का सफाई नायक को फटकार लगाई। चेताया कि आइंदा से यह नहीं चलेगा। जनता की बात सुनने के बाद अध्यक्ष पंचायत भवन पहुंचे।
विज्ञापन


निकाय कर्मियों के पटल से संबंधित जानकारी लेने के बाद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया शनिवार से चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे से 10 बजे तक जनता दरवाजे पर कूड़ा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसमस्याओं को दूर करने के लिए हर वार्ड में जनता दरबार लगाना भी तय किया गया। दावा किया कि नाली, हैंडपंप और लीकेज पाइप लाइन जैसी समस्याओं का खात्मा तीन दिन में किया जाएगा।

4- किशनपुर के वार्ड नंबर सात मेें लगे कूड़े के ढेर को साफ करने का आदेश देते नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर।
अब दरवाजे से ले जाएंगे कूड़ा
नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष का फैसला
नाली व सड़क क्षतिग्रस्त करने पर होगी सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed