फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   200 villages lost power for seven hours after trees fell during the rains.

Fatehpur News: बारिश में पेड़ गिरने से 200 गांवों की बिजली सात घंटे तक गुल

Fri, 31 Oct 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
200 villages lost power for seven hours after trees fell during the rains.
बहुआ। बारिश के दौरान दुगरेई गांव के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे बहुआ और दतौली उपकेंद्रों से जुड़े लगभग 200 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हुई इस घटना से बहुआ, ललौली, उमरपुर, दतौली, मुत्तौर, कमलापुर, सुजानपुर, गौरी, महना, अकीलाबाद, पथरी, कीर्तिखेड़ा, महाखेड़ा समेत कई गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से सबमर्सिबल पंप, पंखे, टीवी समेत अन्य उपकरण बंद हो गए और ग्रामीणों को पानी संकट का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने घर में पानी भरने के लिए जनरेटर का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मियों ने पेड़ को काटकर हटाया और टूटे तारों की मरम्मत कर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बहुआ उपकेंद्र के जेई कमल कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed