फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत

Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-डलमऊ हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर बस्तापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से किसान के सिर में गहरी चोट लग गई, जिससे मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार चुटहिल हो गया। हादसे के बाद युवक भाग गया।

हुसैनगंज थाने के सिहार गांव निवासी रामऔतार के बेटे फूलचंद्र (45) किसान थे। वे अचाकापुर गांव में दामाद वीरेंद्र के घर तेरहवीं संस्कार में जा रहे थे। बस्तापुर मोड़ के पास सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घटनास्थल के पास ही फूलचंद्र के दूसरे दामाद चंद्र किशोर फर्नीचर की दुकान है। हादसे की सूचना मिलने चंद्र किशोर आ पहुंचा।
विज्ञापन


उसने एंबुलेंस से ससुर को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस भी आ गई। घरवालों के इंतजार में पौन घंटे बाद किसान की मौत हो गई। दामाद चंद्र किशोर ने बताया कि तेरहवीं में शामिल होने के साथ ही ससुर को एआरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण भी कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर से सास कमला बदहवास हैं। एक बेटा छत्रपाल और सात बेटियां हैं। तीन की शादी हो चुकी है। इस नवरात्र चौथी बेटी के लिए रिश्ता देखने जाने वाले थे। चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ ने बताया हेलमेट न होने से सिर में ज्यादा चोट मौत की वजह बनी। बताया कि दूसरा बाइक सवार चुटहिल होने के बाद भी भाग निकला, उसके बारे में पता लगवाया जा रहा है।

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत
तेरहवीं संस्कार में दामाद के घर आ रहे थे
हेलमेट न लगाने से सिर में लगी चोट बनी मौत की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed