फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   19 including Maulana granted bail, search for absconding accused

Fatehpur News: मौलाना समेत 19 को मिली जमानत, फरार आरोपियों की तलाश

Mon, 13 Jan 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
19 including Maulana granted bail, search for absconding accused
फतेहपुर। जुलूस निकाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में जेल गए मौलाना समेत 19 आरोपियों को जमानत मिली है। पुलिस मामले में फरार छह आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

नेपाल के जिला गौसाला निवासी मौलाना फिरोज आलम गाजीपुर कस्बे की बड़ी मस्जिद का इमाम था। पहचान छुपाकर नागरिक बनने और पासपोर्ट जारी कराने के मामले में 2021 में मौलाना की गिरफ्तारी हुई थी। मौलाना के खिलाफ धर्मपरिवर्तन का भी मामला दर्ज हुआ था। हाईकोर्ट इलाहाबाद से जमानत के बाद मौलाना चार जनवरी को जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद गाजीपुर कस्बे में आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। मजहबी नारे लगाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मौलाना समेत गाजीपुर कस्बे के 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 19 लोगों के गिरफ्तार किया था। एसडीएम कोर्ट ने मौलाना समेत सभी को जेल भेजा दिया था। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि आरोपियों की जमानत हुई है। उन पर नजर रखी जा रही है। फरार छह लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed