{"_id":"67b4c9f76b15b3ef0e01c3b3","slug":"19-bighas-of-municipal-land-was-sold-by-showing-the-agreement-for-another-land-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-129526-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दूसरी जमीन का एग्रीमेंट दिखा बेच दी पालिका की 19 बीघा भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दूसरी जमीन का एग्रीमेंट दिखा बेच दी पालिका की 19 बीघा भूमि
विज्ञापन
फतेहपुर। करीब 19 बीघा पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद नगर पालिका की भूमि बेचने वाले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस प्लाटिंग में दो आलीशान मकान बन चुके हैं, एक मकान पालिका कर्मी का भी बताया जा रहा है। बाकी करीब 30 बिके प्लाटों में चौहद्दी पालिका प्रशासन ढहा चुका है। प्लाट खरीदने वाले लोगों का करीब दो करोड़ डूबा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के माहपुर में नगर पालिका ने 19 बीघा भूमि को तीन दिन पहले बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणमुक्त कराई थी। जांच में आया कि प्लाट विक्रेता मो. एहसान, मो. अलीम खां हैं। उन्होंने आफसा बानो पत्नी मो. अलीम खां के एग्रीमेंट के आधार पर प्लाटिंग कर प्लाट बेचे थे। एग्रीमेंट की भूमि पर क्रेताओं को कब्जा नहीं देकर सरकारी भूमि पर कब्जा दिया। पूरे मामले का मास्टरमाइंड रामनाथ साहू है। उसने ही लोगों को कब्जा दिलाया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- -- -- -