{"_id":"5b4e3e374f1c1b58488b5633","slug":"181531854391-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरओ, एएनएम समेत आठ का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरओ, एएनएम समेत आठ का वेतन काटा
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। टीकाकरण अभियान में शिथिलता बरतने पर एआरओ, एएनएम समेत आठ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीएमओ ने इनका एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
एसीएमओ डा. संजय सिंह ने टीम के साथ विजयीपुर, अमौली क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसीएमओ ने बताया कि विजयीपुर में दो और अमौली में दो एएनएम ने टीकाकरण की ड्यू लिस्ट अपडेट नहीं की थी। इसी प्रकार प्रसवोत्तर केंद्र में भी एक एएनएम ने टीकाकरण लिस्ट तैयार नहीं की थी। अमौली और विजयीपुर में दो सुपरवाइजर क्षेत्र में भ्रमण करते नहीं मिले।
खजुहा एआरओ (सहायक शोध अधिकारी) एसएस परिहार का माइक्रोप्लान ठीक से बना नहीं मिला। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि एसीएमओ की रिपोर्ट मिलने के बाद एआरओ, एएनएम व सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन
एआरओ, एएनएम समेत आठ का वेतन काटा
- रिपोर्ट पर सीएमओ ने की कार्रवाई