फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.74 lakh cases settled through conciliation agreement

Fatehpur News: सुलह-समझौते से निपटे ,1.74 लाख वाद

Sun, 15 Sep 2024 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
1.74 lakh cases settled through conciliation agreement
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.74 लाख मामलों का निस्तारण कर 5.94 करोड़ रुपये की धनराशि जमा कराई गई। जिला ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जिला जज विनय कुमार तृतीय, न्यायाधीश अशोक कुमार व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। बैंक वसूली के 148 मामले निस्तारित कर 2.20 करोड़ की धनराशि जमा कराई गई। 21 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किया गया। सात पति-पत्नी को एक साथ जीवन यापन करने के लिए लोक अदालत से रवाना किया गया। इसमें न्यायाधीश अशोक कुमार व अंजू कंबोज ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के 39 मामलों का निस्तारण कर 1.22 करोड़ की धनराशि प्राप्त कराई गई। जिला उपभोक्ता न्यायालय के अध्यक्ष नरेश कुमार की अगुवाई में 33 मामले निस्तारित किए गए। इसमें 11.14 लाख की धनराशि एवार्ड की गई। लोक अदालत में 1.76 लाख मामले चिन्हित किए गए थे। इसमें 1.74 लाख मामलों का निस्तारण कर 5.94 करोड़ की धनराशि प्राप्त की गई। इस दौरान न्यायाधीश शैली रॉय, अभिनतम उपाध्याय, डॉ अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रितिका त्यागी, अंकित मित्तल, दीपेंद्र कुमार सिंह, संदीप तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed