फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   17 council schools in the city area will be without teachers from 18

Fatehpur News: नगर क्षेत्र के 17 परिषदीय विद्यालय 18 से हो जाएंगे शिक्षक विहीन

Sun, 13 Aug 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
17 council schools in the city area will be without teachers from 18
फतेहपुर। नगर क्षेत्र के सभी 17 परिषदीय विद्यालय 18 अगस्त से फिर शिक्षक विहीन हो जाएंगे। शासन ने अंतरजनपदीय तबादले पर आए 190 शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में नियुक्त करने की तिथि निर्धारित कर दी है। अभी तक यह शिक्षक नगर क्षेत्र के स्कूलों से संबद्ध हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सभी 39 परिषदीय स्कूलों में 5929 बच्चे पढ़ रहे हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए सिर्फ 39 शिक्षक हैं, जबकि मानक के अनुसार नगर क्षेत्र में 218 शिक्षकों की आवश्यकता है। पंकज यादव ने बीएसए का कार्यभार संभालते ही नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी का संज्ञान लिया और इसी दौरान अंतरजनपदीय तबादले पर आए 190 शिक्षकों को नगरीय स्कूलों से संबद्ध कर दिया था। इसके बाद से नगरीय क्षेत्र के स्कूलों में अस्थाई तौर पर शिक्षकों की कमी दूर हो गई थी, लेकिन शासन का आदेश आते ही नगरीय स्कूलों की पठन-पाठन व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर पहुंच जाएगी। शासन ने तबादले पर आए शिक्षकों को ग्रामीण स्कूलों में नियुक्त करने की तिथि 18 अगस्त तय कर दी है। ऐसे में 17 स्कूल ऐसे होंगे जहां एक भी शिक्षक नहीं बचेगा। इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब ढाई हजार बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

............................
शिक्षक विहीन स्कूलों में छह बिंदकी के
बिंदकी नगर के परिषदीय स्कूलों की दशा तो बहुत ही खराब है। जो 17 स्कूल शिक्षक विहीन होंगे उनमें छह बिंदकी क्षेत्र के हैं। संबद्ध शिक्षकों की वापसी होने के बाद इन स्कूलों के बच्चों की पठन पाठन व्यवस्था फिर प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................
चार शिक्षक और कार्यमुक्त
बेसिक शिक्षा विभाग ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में मिले शिक्षकों में से चार को शनिवार को जिले से कार्यमुक्त कर दिया। कोर्ट के आदेश पर इन शिक्षकों अंतरजनपदीय तबादले पर जाने से रोका गया था। कोर्ट का आदेश आते ही आनन-फानन चारों शिक्षक कार्यमुक्त कर दिए गए। बीएसए संजय यादव ने बीईओ को कार्यालय बुलाकर शिक्षकों को कार्यमुक्त कराया।

.............................
बयान:-
नगर के स्कूलों से संबद्ध शिक्षकों को 18 अगस्त को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल आवंटित करने होंगे। नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी के बारे में फिर से शासन को लिखा जा रहा है। शासन से जल्द ही नगर क्षेत्र में शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन मिला है।
- पंकज यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed