{"_id":"653d5a9ba307bd272b08d744","slug":"165-lakh-rupees-were-grabbed-on-the-pretext-of-conductors-job-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-5962-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कंडक्टर की नौकरी का झांसा देकर 1.65 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कंडक्टर की नौकरी का झांसा देकर 1.65 लाख हड़पे
Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
कंडक्टर की नौकरी का झांसा देकर 1.65 लाख हड़पे
- पिता-पुत्रों समेत तीन पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। इलेक्ट्रानिक बस में नौकरी का झांसा देकर युवक से एक लाख 65 हजार की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने युवक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है।
जहानाबाद थाने के लखनाखेड़ा निवासी अनुज उत्तम ने बताया कि उसे इलेक्ट्रानिक बस में परिचालक पद पर नौकरी दिलाने का चंदागली निवासी पवन ने झांसा दिया था। नौकरी के लालच में 10 माह पहले नगद एक लाख 40 हजार रुपये दिए थे। कुछ लोगों के सामने 25 हजार रुपये दिया था। वह नौकरी नहीं लगवा सका। वह परेशान होकर 26 अक्तूबर को बड़े भाई अलकेंद्र, मित्र शिवम उत्तम के साथ पवन के घर पहुंचा। पवन और उसके भाई यमन व पिता रमेशचंद्र उत्तम ने रुपये देने से मना कर दिया। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।