फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नकल के वायरल वीडियो से हड़कंप, जांच को पहुंचे डीआईओएस

नकल के वायरल वीडियो से हड़कंप, जांच को पहुंचे डीआईओएस

Sun, 03 Mar 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
नकल के वायरल वीडियो से हड़कंप, जांच को पहुंचे डीआईओएस
फतेहपुर। खुलेआम नकल के एक वायरल वीडियो ने शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा दिया। शनिवार को डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह खुद स्कूल में जांच करने पहुंच गए। उन्होंने वीडियो में स्कूल के बोर्ड की फोटो की पुष्टि तो की, लेकिन कापियां लिखने के स्थान के बारे में पता नहीं चल सका। मामले में परीक्षा के दौरान की सीडी तलब की गई है।
विज्ञापन


हथगाम ब्लाक के एक कालेज के बाहर उत्तर पुस्तिका लिखने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के साथ स्कूल का नीले रंग के बोर्ड की फोटो भी वायरल हुई थी। वीडियो में दिखाते हुए दावा किया गया कि केंद्र के पीछे खिडक़ी के समीप कुछ युवक कुर्सी रख जमीन पर बैठकर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं लिख रहे हैं। वीडियो
विज्ञापन


वायरल होते माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हड़कंप मच गया था। डीआईओएस ने सुबह परीक्षा से पहले जीआईसी प्रधानाचार्य उदय प्रभात को आरोपी परीक्षा केंद्र में जांच के लिए भेजा। इसके बाद मामला सुर्खियों में आने पर वह खुद परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस दौरान केंद्र में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा हो रही थी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र चारों तरफ बाउंड्री से घिरा है। प्रमुख गेट के अलावा दूसरा कोई दरवाजा नहीं है, जबकि वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में जालीदार दरवाजा दिख रहा है। परीक्षा केंद्र में ऐसा कोई स्थान नहीं है। वीडियो वायरल करने वाले की खोजबीन शुरू कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा बदनाम करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर की वीडियो रिकार्डिंग डीएम को भेजी गई है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र से पूरी परीक्षा की सीडी मांगी गई है। अगर सीडी में किसी भी प्रश्नपत्र में नकल की पुष्टि होती है, तो केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed