{"_id":"611ab3a58ebc3e430a31eb2b","slug":"15th-august-celebration-fatehpur-news-knp6464934176","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। 75वां स्वतंत्रता दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। डीएम अपूर्वा दुबे ने रविवार सुबह 7:45 बजे कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। वीर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन शिवदेवी को शॉल भेंट और फूूलमाला पहना कर सम्मानित किया। इसके बाद अस्पताल व वृद्घाश्रम फल व मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर एडीएम विनीता सिंह, अपर एसडीएम प्रियंका, प्रहलाद सिंह प्रशिक्षु पीसीएस मनीष कुमार और राजकुमार मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में डीएम के साथ एसपी राजेश कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जमालपुर मवइया के वृद्घाश्रम में 60 वृद्घजनों को फल व मिष्ठान दिया गया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। स्वतंत्रता दिवस पर महिला बंदियों के लिए जिला कारागार में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पुष्पा यादव प्रथम, शीलू द्वितीय, बबली तीसरे स्थान पर रहीं। रिंग फेंक में गुड़िया प्रथम, पुष्पा यादव दूसरे और ज्ञानमती तीसरे स्थान पर रहीं। स्लो साइकिल प्रतियोगिता में शीलू प्रथम, साधना दूसरे और सुरेखा तीसरे नंबर पर रहीं। डीएम व एसपी ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। 60 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांड अधिकारी कर्नल ओपी शर्मा ने बटालियन हेडक्वार्टर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। अतिउत्कृष्ट, उत्कृष्ट, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पदक देकर उत्साह वर्धन किया गया। इसके बाद डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी पीएसी 12वीं वाहिनी कमांडेंट राजेंद्र कुमार सिंह पीएसी लाइन पहुंचे। जहां शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण कर शहीदों की शहादत को याद किया गया। इसी मौके पर एएसपी राजेश कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण कर गार्द द्वारा सलामी दी गई।
फतेहपुर। उप कृषि निदेशक कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह ने किसानों को शॉल व प्रमाणपत्र देकर उत्साह बढ़ाया। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, गोविंद पाल, बजरंग सिंह, रामसिंह पटेल, भुवन भाष्कर द्विवेदी, रमेश सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, सलीमउद्दीन, राजेंद्र बहादुर, ओम मिश्रा, अनिल कुमार, अशोक सिंह, रमेेश त्रिवेदी, भानु प्रताप सिंह, रामशरण, रामेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया है। समूह की महिला स्नेहलता, सीमा सिंह, अनीता सिंह, राधा देवी, प्रतिमा देवी, सुधा देवी, गोमती देवी, चेतरानी, रंजना देवी, ममता देवी का उत्साह बढ़ाया गया। (संवाद)
बेहतर रिस्पांस टाइम देने वाले पीआरवी कर्मियों को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शहर कोतवाली की पीआरबी 1147 के हेड कांस्टेबल रजनीकांत, ब्रजेंद्र कुमार, महिला सिपाही सोनम, अर्चना और कल्यानपुर थाने की पीआरवी 1152 के चालक मानसिंह को प्रशस्ति पत्र मिला है।
डीजीपी की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह चालक गिरीश कुमार, निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय, चालक प्रकाश मौर्य सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मिला है। वहीं, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, आरक्षी गणेश कुमार रावत, कविता पौनिया को प्रशंसा चिन्ह मिला है। इनके अलावा गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा के लिए 2019 में चयनित 42 पुलिसकर्मियों को पदक सौंपा गया।
फतेहपुर। पुलिस लाइन में स्वतंत्र दिवस की शाम खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में घरैया लाइन के बच्चों और जवानों के बीच खेल प्रतियोगिता कराई गई। 50 मीटर की रेस में 7 से 10 साल के बालकों में प्रथम नवीन कुमार, द्वितीय शिवांश, तृतीय पवन रहे। वहीं, बालिकाओं में अन्नू प्रथम, साक्षी द्वितीय, तनु तृतीय रहे। 10 से 15 साल के लड़कों की रेस में दीपक गौड़ प्रथम, अंश द्वितीय, प्रांजल तृतीय रहे।
बालिकाओं में शिवानी प्रथम, शिवानी द्वितीय, अर्पिता यादव तृतीय रहीं। बोरा दौड़ में दीपक गौड़ प्रथम, सत्यम मिश्र द्वितीय, आदर्श कुमार तृतीय रहे। बालिकाओं में शिवानी प्रथम, शिवानी द्वितीय, रिंकी तृतीय रही। कुर्सी दौड़ में अंकित सिंह प्रथम और बालिकाओं में रानी वर्मा प्रथम रहीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उज्वल भविष्य की कामना की। साथ मिष्ठान, चॉकलेट व बिस्कुट का वितरण किया गया। (संवाद)
फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 101 यूनिट रक्तदान हुआ। डीएम अपूर्वा दुबे ने शुभारंभ किया। इस मौके पर एसपी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। (संवाद)