फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.58 crores spent on toilets, no one knows who got the benefit... investigation launched

Fatehpur News: शौचालयों पर खर्च कर दिए 1.58 करोड़, किसे मिला लाभ, पता ही नहीं... बैठी जांच

Fri, 15 Sep 2023 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
1.58 crores spent on toilets, no one knows who got the benefit... investigation launched
फतेहपुर। ग्राम सभा गुनीर में स्वच्छ भारत मिशन योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2016 से 2020 के बीच बने शौचालय जांच के घेरे में हैं। ग्राम सभा में 1.58 करोड़ खर्च कर शौचालय का लाभ किन लोगों को दिया गया इसका लेखा-जोखा विभागीय अधिकारियों के पास नहीं मिला है। शिकायत पर डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन

करीब 1500 परिवार गुनीर ग्राम सभा में निवास करते हैं। ग्राम सभा को प्रथम चरण में ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। नए शौचालयों की मांग पर गांव को संतृप्त बता दिया गया, जबकि गांव में अभी भी कई घरों में शौचालय नहीं हैं।
विज्ञापन

इस पर गांव गुनीर के सत्यम भदौरिया ने शौचालय का लाभ पाने वाले लाभार्थियों की सूची मांगी तो जिला पंचायतीराज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर सत्यम ने डीएम श्रुति से शिकायत की। उन्होंने वर्ष 2016 से 2020 के मध्य का लेखा-जोखा भी डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में बिंदकी एसडीएम, जिला पंचायत अधिकारी, जिला विकास अधिकारी को शामिल किया गया है। सचिव अतुल गौड़ ने बताया कि हमें चार्ज देते समय पूर्व सचिव नीलम सिंह ने शौचालय से संबंधित कोई भी लिस्ट नहीं दी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय बनाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को 12 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। (संवाद)

-------
जांच में बरती जाए पारदर्शिता
शिकायतकर्ता सत्यम भदौरिया का कहना है कि जांच समिति में तीन सदस्य हैं। जबकि मौके पर जांच पूर्व सचिव नीलम सिंह कर रहे हैं। वह भी जांच के दायरे में हैं। ऐसे में जांच कैसे पारदर्शी हो सकती है। इस मसले को लेकर भी डीएम से शिकायत कर चुके हैं। गांव में अभी भी दो सौ से अधिक ग्रामीणों को शौचालय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed