{"_id":"5c5f22babdec224bbb209dcb","slug":"151549738682-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। कोतवाली के मड़ीपुर गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर पड़ी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर घायल है। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हेलमेट न होने से मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया है।
खागा कोतवाली के ईटगांव निवासी किसान रोशन लाल के बेटे सुनील (22) दूसरे प्रदेश में रहकर रोजगार करते थे। इस समय गांव आए थे। सुबह वह गांव के मेड़ीलाल (50) के साथ बाइक से निकले थे। वापसी में मड़ीपुर
गांव के पास बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में चली गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हुए। सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पहचान कर लोगों ने परिवार को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेड़ीलाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को इनके पास से हेलमेट नहीं मिला। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
साथी घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट, सिर की चोट बनी जानलेवा
अमर उजाला ब्यूरो