फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   15,000 candidates to get relief as Railways runs special trains for PET

Fatehpur News: पीईटी में 15 हजार अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

Sat, 24 Oct 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
15,000 candidates to get relief as Railways runs special trains for PET
फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने के लिए जिले के करीब 15 हजार अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में जाना होगा। परीक्षा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज से झांसी के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं फतेहपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली मेमू का संचालन प्रयागराज तक बढ़ाया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होनी है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के दूसरे जिलों की यात्रा करने से सामान्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए परीक्षा से एक दिन पहले प्रयागराज से झांसी के बीच दो विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। पहली ट्रेन दोपहर दो बजे और दूसरी शाम छह बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ट्रेनें प्रयागराज से चलकर फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कालपी और उरई होते हुए झांसी पहुंचेंगी। इससे फतेहपुर समेत रास्ते के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलेगा। विशेष ट्रेनों के संचालन से सामान्य ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम होने की उम्मीद है।


प्रयागराज से झांसी और झांसी से प्रयागराज के बीच कानपुर सेंट्रल होकर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की भीड़ अधिक होने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
- अमित कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed