फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   15 minutes of water in 24 hours, increasing the problem

Fatehpur News: 24 घंटे में 15 मिनट पानी, बढ़ा रहा परेशानी

Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
15 minutes of water in 24 hours, increasing the problem
महोबा। शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित फतेहपुर बजरिया वार्ड में पेयजल संकट गहरा गया है। मोहल्लेवासियों को 24 घंटे में सिर्फ 15 मिनट ही पेयजल आपूर्ति मिल पा रही है। पानी बेहद धीमी गति से आने के चलते किसी को एक डिब्बा तो किसी को दो डिब्बा पेयजल ही मुहैया हो पा रहा है। मजबूरी में लोग दूर-दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कीरत सागर के सामने स्थित टंकी से फतेहपुर बजरिया वार्ड, खोयामंडी, नारूपुरा, रामकथा मार्ग आदि स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति की जाती है। यह मोहल्ले ऊंचाई व नीचाई वाले इलाके में स्थित है। खोयामंडी, नारूपुरा व रामकथा मार्ग नीचाई वाले इलाके में हैं जबकि फतेहपुर बजरिया वार्ड ऊंचाई वाले इलाके में है। ऐसे में नीचे वाले वार्ड में तो पानी पहुंच रहा है लेकिन ऊंचाई वाले इलाके में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे फतेहपुर बजरिया वार्ड के लोग बूंद-बूंद पानी को परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को फतेहपुर बजरिया वार्ड में सुबह आठ बजे लोगों को पानी की सप्लाई मिली जबकि 8.15 बजे नलों में पानी आना बंद हो गया। पर्याप्त पानी न मिलने से लोग पानी नहीं भर सके। ऐसे में लोगों को साइकिलों से दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी ढोकर लाना पड़ा। शहर में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी एक कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि कीरत सागर की टंकी से दो घंटे पानी दिया जा रहा है लेकिन जो इलाके नीचे वाले स्थान पर हैं, वहां पानी आसानी से पहुंच रहा है। ऊंचाई वाले इलाके में पानी पहुंचने में समस्या देखने को मिल रही है। टंकी को भी जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे टंकी पूरी नहीं भर पा रही है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मोटर लगाने से दूर के इलाके में नहीं पहुंच रहा पानी
महोबा। कीरत सागर के सामने स्थित टंकी से पानी छोड़ते ही आसपास के लोग अपने नलों में मोटर लगाकर पानी खींच लेते हैं। जिससे पानी की सप्लाई दूर-दराज के इलाकों में नहीं पहुंच पाती। ऐसे में जब फतेहपुर बजरिया वार्ड में नल में पानी भी आता है तो बहुत ही धीमा रहता है। जिस कारण मोहल्लेवासी अपने घरों में पर्याप्त पानी नहीं भर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed